*प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज एवं मिनीमाता सेवा समिति रावा भाठा का अंबिकापुर–मैनपाट दौरा सफल*

 

बीरगांव/अंबिकापुर।

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज एवं मिनीमाता सेवा समिति, बीरगांव नगर निगम वार्ड क्रमांक 15 रावा भाठा का 40 सदस्यीय दल अंबिकापुर और मैनपाट के सामाजिक दौरे पर पहुँचा। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने जन जागृति सतनाम सेवा समिति, अंबिकापुर के पदाधिकारियों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की।

 

अंबिकापुर आगमन पर समिति के बड़े भैया एवं अध्यक्ष श्री धनेश राम ढिढी, सचिव श्री मनोज लहरे तथा अन्य पदाधिकारियों ने रावा भाठा से पहुँचे दल का आत्मीय स्वागत किया। इसी दौरान समाज प्रतिनिधियों ने कमांडेंट होम गार्ड ऑफिसर श्री शिव कुमार कठौतिया, उनके सुपुत्र यश कठौतिया (ताइक्वांडो गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट, नवबार) एवं धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता कठौतिया से विशेष सौजन्य भेंट की।

 

आयोजकों द्वारा सभी आगंतुकों का गमछा एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। साथ ही रहने, भोजन एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का उत्तम प्रबंध कर सत्कार की छत्तीसगढ़ी परंपरा का परिचय दिया गया।

 

इस ऐतिहासिक दौरे को यादगार बनाने में जन जागृति सतनाम सेवा समिति अंबिकापुर एवं कठौतिया परिवार की भूमिका सराहनीय रही। समाज के सभी सदस्यों ने उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

दौरे के समापन पर उपस्थित समाजबंधुओं ने एक स्वर में “जय सतनाम, जय सतनाम, जय सतनाम” का उद्घोष कर पूरे वातावरण को गूंजायमान कर दिया।

Share.
Exit mobile version