मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से की शिष्टाचार भेंट

 

नई दिल्ली |

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मा. योगी आदित्यनाथ जी ने आज राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों गणमान्य नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मा. राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया और राष्ट्रपति जी द्वारा दिए गए बहुमूल्य समय हेतु आभार प्रकट किया। यह मुलाकात राष्ट्रहित एवं विकासशील विषयों पर विचार-विमर्श का अवसर रही।

 

इस शिष्टाचार भेंट में मुख्यमंत्री जी ने राष्ट्रपति को उत्तर प्रदेश की हालिया उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी भी दी। वहीं राष्ट्रपति जी ने भी मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना की और प्रदेश की उन्नति के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

यह भेंट दोनों शीर्ष पदाधिकारियों के बीच सौजन्य और सहयोग के प्रतीक के रूप में या

दगार रही।

Share.
Exit mobile version