- 📰 छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा – मुख्यमंत्री ने अपने पास रखे अहम विभाग
रायपुर।
छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रिमंडल में विभागों का आवंटन कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने परंपरा के मुताबिक सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, जल संसाधन, विमानन, सुशासन एवं अभिनवकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, जन शिकायत एवं निवारण जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखा है। इसके अलावा वे ऐसे अन्य विभाग भी देखेंगे जो किसी मंत्री को आबंटित नहीं किए गए हैं।
उपमुख्यमंत्रियों की जिम्मेदारी
श्री अरुण साव को लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल एवं युवा कल्याण का दायित्व दिया गया है।
श्री विजय शर्मा को गृह, जल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग सौंपा गया है।
अन्य प्रमुख मंत्रियों के विभाग
श्री रामविचार नेताम – आदिवासी विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास एवं मछली पालन।
श्री दयालदास बघेल – खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण।
श्री केदार कश्यप – वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता और संसदीय कार्य।
श्री लखनलाल देवांगन – वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम, सार्वजनिक उपक्रम और आबकारी।
श्री श्याम बिहारी जायसवाल – स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास।
श्री ओ.पी. चौधरी – वित्त, वाणिज्यिक कर (आबकारी छोड़कर), आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी।
श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े – महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण।
श्री टंकराम वर्मा – राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा।
श्री गजेन्द्र यादव – स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य।
श्री गुरु खूशवंत साहेब – कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास।
श्री राजेश अग्रवाल – पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व।
👉 विभागों का यह बंटवारा सरकार की प्राथमिकताओं और संतुलन को दर्शाता है। जहां मुख्यमंत्री ने अहम प्रशासनिक और नीतिगत विभाग अपने पास रखे हैं, वहीं उपमुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को भी उनके अनुभव और क्षमता के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
