रायपुर। सिलतरा स्थित गोदावरी पावर एंड इस्पात प्लांट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। मेंटेनेंस के दौरान स्लैग गिरने से 6 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

💰 कंपनी प्रबंधन ने घोषित किया मुआवजा

 

कंपनी ने मृतकों के परिजनों के लिए कुल 45 लाख रुपये का मुआवजा पैकेज घोषित किया है, जिसमें शामिल है:

 

35 लाख रुपये मृतक के परिजनों को

 

5 लाख रुपये बच्चों की पढ़ाई के लिए

 

5 लाख रुपये बच्चियों की शादी के लिए

 

1 लाख रुपये तुरंत दाह संस्कार हेतु

 

साथ ही परिवार के एक सदस्य को स्थायी नियुक्ति दी जाएगी

 

 

🙏 शोक और श्रद्धांजलि

 

इस हृदयविदारक हादसे में अपनी जान गंवाने वाले मजदूरों को हमारी श्रद्धांजलि। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की हम कामना करते हैं।

 

📌 ऐसी ताज़ा खबरें और एक्सक्लूसिव अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए सत्य के अंजोर के साथ।

Share.
Exit mobile version